शिक्षा एवं रोजगार

सिल्कयारा टनल हादसे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी – सीएम धामी

Uttarakhand

देहरादून – बीते रविवार को उत्तरकाशी के सिल्कयारा में टनल में मलबा आने के कारण फंसे 40 मजदूरों को निकालने की कोशिशें युद्ध स्तर पर लगातार जारी है । ऐसे में राहत बचाव कार्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों से संपर्क में है और पल – पल का अपडेट ले रहे हैं ।

बता दें कि टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बुधवार को दिल्ली से चिन्यालीसौंड एयर बेस हाई पावर ड्रिलिंग मशीन पहुंच गई है । जिसकी मदद से टनल में ड्रिलिंग का काम शुरू कर दिया गया है । विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आज शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा ।

वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कराएगी । सरकार की पूरी नजर सभी निर्माण कार्यों के आसपास की भरण क्षमता पर भी है ।

 

Related posts

Global Investor Summit – सीएम धामी का अहमदाबाद में रोड़ शो, करोड़ों के MOU पर हुए हस्ताक्षर

सीएम धामी ने देहरादून कुम्हार मंडी क्षेत्र का किया भ्रमण, दीपावली पर दिया यह खास संदेश

Exclusive Video – देहरादून के ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों की लूट का CCTV फुटेज आया सामने, यहां देखें

Leave a Comment