उत्तराखण्ड

केदारनाथ मार्ग पर एक और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। रविवार प्रातः लगभग 05:30 बजे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा और हृदयविदारक हादसा घटित हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण:

1. कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – 39 वर्ष पायलट, निवासी जयपुर

2. विक्रम रावत – बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ

3. विनोद देवी – 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

4. तुष्टि सिंह – 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश

5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – 41 वर्ष, निवासी- महाराष्ट्र

6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र

7. काशी – 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र

घटना की सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में रेस्क्यू टीमें तत्काल रवाना की गईं। घटनास्थल एक अत्यंत दुर्गम व घने जंगल क्षेत्र में स्थित था, जहाँ पहुँचकर SDRF, NDRF, और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तेज़ रफ्तार और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीमों ने अथक प्रयास करते हुए सभी 07 शवों को मौके से बरामद कर लिया है। रेस्क्यू टीम शवों को नीचे लाने की प्रक्रिया में निरंतर कार्यरत है।

Related posts

सचिवालय परिसर में गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ, कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन

सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन, सेवा सप्ताह के तहत बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

हरिद्वार में 4,750 करोड़ की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, कुमाऊँ मंडल के साथ गढ़वाल मंडल की भी चमकेंगी कई सड़कें

Leave a Comment