शिक्षा एवं रोजगार

सिलक्यारा टनल हादसा – सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंच लिया राहत बचाव कार्य का जायजा, यहां पढ़े

Uttarakhand

उत्तरकाशी –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिलक्यारा सुरंग पहुंच मौके पर चल रहे हैं राहत बचाव कार्य का जायजा लिया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनल पर फंसे सभी 40 लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न हो । इसके लिए लगातार निगरानी की जाए।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है।  इतना ही नही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

 

Related posts

Uttarakhand – मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट को मंजूरी, यहां पढ़े

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट को लेकर सीएम धामी का मुंबई में भव्य रोड शो, यहां पढ़े

Global Investor Summit – सीएम धामी का अहमदाबाद में रोड़ शो, करोड़ों के MOU पर हुए हस्ताक्षर

Leave a Comment