उत्तराखण्ड

देहरादून पॉलिटेक्निक कॉलेज में मारपीट विवाद मामले में एसएसपी देहरादून की कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान नकल पकड़ने को लेकर उपजा विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामले में एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए दरोगा को निलम्बित कर दिया है।

मामले के अनुसार, 4 जून को राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में SI महेश कंडवाल के बेटे कबीर कंडवाल को कथित तौर पर परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था, अगले दिन (5 जून) SI महेश कंडवाल अपने कुछ साथियों के साथ कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कॉलेज स्टाफ के साथ गाली-गलौज और गंभीर मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

जिसके बाद अब घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस दूरसंचार शाखा में नियुक्त उ0नि0, पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया।

Related posts

राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कर रही है काम : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अब सड़क पर कचरा फेंका या घर पर सूखा-गीला कूडा पृथक नही किया तो लगेगा जुर्माना

उत्तराखंड में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत 16 मार्च से अभी तक 16 करोड़ 05 लाख की हुई जब्ती : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे

Leave a Comment