उत्तराखण्ड

अब सड़क पर कचरा फेंका या घर पर सूखा-गीला कूडा पृथक नही किया तो लगेगा जुर्माना

-डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को सोर्स सेग्रीगेशन पर फोकस करने के दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने अधिशासी अधिकारियों को नगर निकाय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन और सोर्स सेग्रीगेशन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों को जागरूक करें और घर से सूखा और गीला कूडा सेग्रिगेट करके कलेक्शन करें तथा उसका उचित निस्तारण किया जाए। गंगा नदी में ठोस अपशिष्ट ले जाने वाले नालों पर जाली लगाकर प्लास्टिक कचरे और अपशिष्ट को सीधे नदी में जाने से रोका जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में सबसे पहले किसी एक वार्ड को चयनित करें और उस वार्ड में घर पर ही सूखा और गीला कूडा पृथक करने के लिए लोगों को जागरूक करें। घर से सूखा और गीले कूड़े का अलग-अलग उठान किया जाए। जिस घर से कूडा पृथक नही किया जा रहा है, उनका चालान करते हुए जुर्माना लगाया जाए। सड़क पर कूडा फेंकने वालों पर कडी निगरानी रखें और एक्ट के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। नगर क्षेत्र में कूडा जलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी निकाय में सोर्स सेग्रीगेशन को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, 2026 में भी उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण अभियान जारी

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से की भेंट, राज्य में हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और उत्तराखण्ड के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में की विस्तृत चर्चा

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम के कपाट

Leave a Comment