उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  • उपनल के विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री जोशी ने दिए समन्वय के निर्देश

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में उपनल द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश भर में उपनल के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और इसी दिशा में उपनल की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि उपनल के माध्यम से हो रहे विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके। बैठक में डीजीएम मंडी एनपी सिंह, डीजीएम उपनल कर्नल राजेश नेगी, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ट्रैफिक रूल वायलेशन पर एसएसपी का सख्त रुख, नियमों का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment