उत्तराखण्ड

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस का सख्त रुख जारी, 352 युवाओं के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

देहरादून: एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज 02-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 204 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08, यातायात नियमो का उल्लंघन 129 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 07 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 04 कुल 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 352 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

प्रगतिशील उन्नत किसानों द्वारा सेब उत्पादन के क्षेत्र में लाया जा रहा है क्रांतिकारी परिवर्तन, प्रदेश में सेब का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए का रखा जाए लक्ष्य – मुख्यमंत्री

इगास पर्व पर धामी सरकार ने दी चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु मांगा समर्थन

Leave a Comment