उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने दिए सीबीसीआईडी जांच और पुलिस अधिकारियों के तबादले के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल और बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और आयुक्त को यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल और भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

सीएम धामी ने थराली सहित सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों हेतु 5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी करने के दिए निर्देश, मृतकों को 5 लाख रु का मुआवजा तत्काल देने के निर्देश

सीएम धामी से यंग उत्तराखंड के सदस्यों ने की भेंट, मुख्यमंत्री ने “गुलाबी शरारा” गीत की सफलता पर दी बधाई

Leave a Comment