उत्तराखण्ड

5 अगस्त 2025 को भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत 09 जिलों के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी

  • 09 जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है।

इस सम्बन्ध में संभावित आपदा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु प्रदेश के 09 जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

Related posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन

गौरव का पल: उत्तराखण्ड की अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त

एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, देहरादून-ऋषिकेश में ताबड़तोड़ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

Leave a Comment