उत्तराखण्ड

एमडीडीए ने मसूरी रोड पुरकुल में विभिन्न स्थानों पर लगभग 150 बीघा अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

देहरादून: बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध चल रही प्लाटिंग में
मसूरी रोड के पुरकुल गांव में विक्रम सिंह, द्वारा लगभग 40 से 50 बिघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे एमडीडीए की टीम ने रोकते हुए जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक अन्य प्रकरण में मसूरी रोड के पास, पुरकुल गांव में राज सेठी द्वारा लगभग 100 बिघा भूमि को समतल कर प्लाटिंग की जा रही थी, जहां भी प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया।

कार्यवाही में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता उमेश वर्मा, सुपरवाइजर सत्यनारायण भट्ट तथा पुलिस बल की उपस्थिति रही।

Related posts

जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 फरवरी को हजारों कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरा वायुसेना का चिनूक हेलीकॉप्टर, पहली बार रात में किया लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास

श्री केदारनाथ धाम में मानव श्रृंखला बना कर दिया स्वच्छता का संदेश, ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया विशेष अभियान

Leave a Comment