उत्तराखण्ड

ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस की एक और कामयाबी, बिछड़े मासूम को परिजनों से मिलवाकर लौटाई परिवार की खुशियां

देहरादून: थाना बसंत विहार पर एक व्यक्ति निवासी न्यू वसंत विहार एनक्लेव द्वारा सूचना दी की उनका भांजा उम्र 10 वर्ष घर से कहीं चला गया है प्राप्त सूचना पर तत्काल टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बालक की यथाशीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा बालक के घर के आसपास आने जाने वाले लोगों से गुमशुदा बालक की फोटो दिखाकर पता लगाने का प्रयास किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की सहायता से बालक को मोहित नगर से सकुशल बरामदकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। दून पुलिस द्वारा अल्पसमय में बालक को सकुशल ढूढ़ निकालने की सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

पुलिस टीम
(1) Si पूर्णानंद शर्मा
(2) Hc हर्ष

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

Leave a Comment