उत्तराखण्ड

एसएसपी दून ने पुलिस परिवार के बच्चो तथा परिजनों के साथ मनाई होली

देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गानों पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनपद में नियुक्त महिला अधिकारियों द्वारा डांस करते हुए पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

होलिका दहन कार्यक्रम के जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी /कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’’ पुस्तक का विमोचन, छात्र अब पढ़ेंगे राज्य आंदोलन के साथ ही अमर शहीदों के बलिदान की गाथा

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दृष्टिगत देहरादून शहर में संचालित निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किये जाएं

वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में दो नए प्रोडक्ट्स 5-सीटर सी-एसयूवी और ऑल न्यू 7-सीटर बी-एमपीवी लॉन्च करने को तैयार है निसान मोटर इंडिया

Leave a Comment