उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा, अनिल बलूनी नहीं होंगे राज्यसभा सीट पर रिपीट

देहरादून : उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार भाजपा से महेंद्र भट्ट होंगे। केंद्रीय आलाकमान ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म हो रहा है और प्रदेश में यही अटकलें थी कि अनिल बलूनी को भाजपा फिर राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन भाजपा हाई कमान ने फिर चौंकाने वाला निर्णय लेती हुए महेंद्र भट्ट पर भरोसा जतया है।

15 फरवरी तक राज्यसभा की एक सीट के लिए उत्तराखंड में नामांकन होना है और 11 फरवरी को नाम का ऐलान भाजपा हाई कमान के द्वारा किया गया है। महेंद्र भट्ट का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय हैं क्योंकि बहुमत उत्तराखंड में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत का है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट के लिए शायद उम्मीदवार मैदान में उतरे और कांग्रेस अगर उम्मीदवार नहीं उटारती है तो महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा सीट के लिए चुना जाना तय है।

Related posts

उत्तराखण्ड में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सख्त हुई धामी सरकार, पंजीकरण न कराने वाले केंद्रों पर स्वास्थ्य सचिव ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

एसएसजे विश्वविद्यालय की दो दिवसीय सेमिनार का राज्यपाल ने किया वर्चुअली उद्घाटन

नकली बंदूक लेकर चढ़ा कंधे पर, लैंडिंग हुई सीधे जेल में, ऋषिकेश क्षेत्र में रैली के दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Comment