उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी के जवानों की हुई तैनाती

गोपेश्वर (चमोली)। सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की तैनाती कर दी गई है। दोनों धामों में आईटीबीपी की एक-एक प्लाटून तैनात हुई है। इसके साथ ही पुलिस और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिक भी शीतकाल में मंदिरों की सुरक्षा देखेंगे।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि वर्ष 2022 में केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सोने की परतें चढ़ाये जाने के पश्चात शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पत्र लिख कर धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था। इसके पश्चात केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद  प्रतिवर्ष वहां आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जाती है। इस वर्ष भी धामों की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों की तैनाती कर दी गई है।

Related posts

लोकसभा चुनाव में मीडिया समन्वय के लिए भाजपा ने प्रभारी और कमेटियों का किया गठन

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, हरियाणा की जीत पर प्रधानमंत्री को दी बधाई

राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

नुकुल वर्मा

Leave a Comment