उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से 09 छात्राओं का हुआ चयन, जापान के लिए रवाना

देहरादून : भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत प्रदेश से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। शनिवार को कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्रों को जापान के लिए रवाना किया। भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन छात्राओं का चयन हुआ है।

बता दें कि जापानी भाषा का प्रशिक्षण लेने के लिए उत्तराखंड सरकार दे सब्सिडी दे रही है। आपको बता दें कि भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत पूर्व में भी 23 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है। सभी छात्राओं का एक से लेकर डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन पर चयन हुआ है।

Related posts

केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित और अपेक्षित कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए – मुख्य सचिव आनंद बर्धन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्वराज्यपाल (महाराष्ट्र) भगत सिंह कोश्यारी ने किया उत्तराखंड इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (UKITEX 2025) का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने की भेंट

Leave a Comment