उत्तराखण्ड

सडक किनारे स्थित होटल, फूड स्टालों पर दून पुलिस का चैकिंग अभियान जारी, 120 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, 65 व्यक्तियों को लाया गया थाने

देहरादून :  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थों को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते हुए वहां सफाई व्यवस्था, हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से भोजन बनाने वाली जगहो पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की यथास्थिती को जांच करने के निर्देश दिये गये हैं।

आज दिनांक: 17-10-24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के नेतृत्व में देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड आदी लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट, सभी कर्मियों का सत्यापन करने तथा सुरक्षा जांच करने के सम्बन्ध में आज भी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 354प्रतिष्ठानों को चेक किया गया। 120 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई 65 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।

Related posts

आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में आठवां दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन, स्वर्ण पदक से नवाजे गए 12 मेधावी छात्र-छात्राएं, 665 डिग्रियां की गई वितरित

मुख्यमंत्री धामी स्वयं कर रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग,अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हेलीपैड हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

सीएम धामी की दूरदर्शी हरित नीति का परिणाम, सिटी फॉरेस्ट पार्क बना देहरादून की नई पहचान; पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ

Leave a Comment