उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी स्वयं कर रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग,अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हेलीपैड हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

देहरादून। केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य स्थान चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। आज कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाधित हुए चीरबासा को हैली हेतु सुचारू कर दिया गया है जो रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी राहत है। शनिवार दोपहर तक चीरबासा हैलीपैड़ से लगभग 8 से 10 बार हैली सेवा के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है। अब हैली सेवाओं के माध्यम से चीरबासा से रेस्क्यू कार्यों को और भी आसानी व सुगमता से किया जा सकेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशुल्क वितरण

स्वास्थ्य महकमे में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड सरकार की पहल: आंचल कैफे से युवाओं को रोजगार और समाज को समृद्धि

Leave a Comment