उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन, सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है पुस्तक

देहरादून : नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक  निश्चित ही पढ़ने योग्य है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की होगी विधिवत शुरूआत – डॉ. धन सिंह रावत

सीएम धामी ने किया अनुसूचित जाति के युवाओं से संवाद, बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री

आई.एम.एस यूनिसन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Leave a Comment