उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने की भेंट

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक  कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्मकारों को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।

Related posts

धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट, डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी

शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बधाई, कहा- नेशनल टीचर्स अवार्ड मिलना प्रदेश के लिये गौरव की बात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment