उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव को समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में वनाग्नि की दृष्टि से समय बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए तत्काल समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिए हैं।

उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही  विभागीय अधिकारी बेहतर तालमेल से कार्य करें ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। सभी संबंधित विभागों की बैठक कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।इस कार्य में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए। 

Related posts

उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री के निर्माण में जुटी, बंशीधर तिवारी ने की अपील

राज्य में इमरजेंसी ट्रोमा केयर नेटवर्क को स्थापित किये जाने के लिए स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर उत्तराखंड द्वारा राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन

धामी सरकार के चार साल में हर स्तर पर मजबूत हुई महिला शक्ति, नौकरियों से लेकर सहकारी समितियों तक में महिलाओं को मिला आरक्षण

Leave a Comment