उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने 25 हजार कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 10 प्रतिशत बढाया मानदेय

देहरादून : धामी सरकार ने 25 हजार उपनल कर्मचारियों  को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उपनल कर्मचारियों  का  10 प्रतिशत मानदेय बढ़ा दिया है। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद  शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों आठ दिन कार्यबहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे।

सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो एसएलपी दाखिल की गई है, उसे वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल किया जाए। किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था।

Related posts

उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी, विकास कार्यों की समीक्षा, विभागों को दिए निर्देश

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में MDDA का महाभियान: 10 हजार बीघा भूमि से साफ हुई अवैध प्लॉटिंग, हजार से ज्यादा निर्माण सील

यू टर्न फाउंडेशन ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में “ऑपरेशन ऋषिपर्णा” नागरिक डोज़ियर किया प्रस्तुत

Leave a Comment