उत्तराखण्ड

मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोककर की सड़क हादसे के घायलों की मदद, यहाँ हुई दुर्घटना..

देहरादून। एम्स ऋषिकेश से विधानसभा देहरादून जाते वक्त सात मोड़ से पहले एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायलों की सुध लेते हुए मौके पर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। डॉ अग्रवाल ने एंबुलेंस में रवाना करने के बाद पुलिस अधिकारियों को उचित उपचार दिए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉक्टर अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।

गुरुवार को दोपहर 3:30 पर मंत्री डॉ अग्रवाल एम्स ऋषिकेश से देहरादून विधानसभा की ओर रवाना हुए। करीब 3:40 पर सात मोड़ से पूर्व सड़क दुर्घटना देख डॉक्टर अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद डॉ अग्रवाल ने दुर्घटना में घायल चार लोगों को अपने सरकारी वहां पर बिठाया। इसी बीच 108 एम्बुलेंस और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डॉ अग्रवाल ने सभी चारों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून के लिए रवाना हुआ।

Related posts

सीएम धामी ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को ‘उत्तराखण्ड लोक सम्मान’ से किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामना, नेगी दा को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व

प्रदेश अध्यक्ष माहरा की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

पहचान बदल-बदल कर महिलाओ को अपने जाल में फंसाने वाले नटवरलाल को “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Comment