उत्तराखण्ड

मातली में बनाया गया अस्थाई सीएम कैम्प कार्यालय, इगास पर सीएम आवास में होने वाला कार्यक्रम स्थगित

देहरादून। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनजर मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बनाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शासकीय कार्य भी प्रभावित न हों और इस ऑपेरशन की बेहतर तरह से मॉनिटरिंग के मद्देनजर यह अस्थाई कैम्प कार्यालय स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम से उत्तरकाशी में हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुँचकर टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और यहां मौजूद विशेषज्ञों के साथ भी उन्होंने मंत्रणा की। इसी क्रम में अब अहम निर्णय लेते हुए फिलहाल जब तक रेस्क्यू ऑपेरशन चल रहा है तब तक के लिए मातली में जहां मुख्यमंत्री ठहरे हुए हैं वहीं पर अस्थाई रूप से सीएम कैम्प कार्यालय भी बना दिया गया है।

इगास पर सीएम आवास में होने वाला कार्यक्रम स्थगित

सिलक्यार रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी के ग्राउंड जीरो पर होने के कारण देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज शाम होने वाले इगास के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Related posts

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से जनपद में सुधरती स्वास्थ्य सेवाएँ, मिली 03 नई एम्बुलेंस, जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक भवन के टेंडर जारी

मुख्यमंत्री ने प्रदान किया सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में कार्यरत कार्मिकों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ते का अनुमोदन

इन्वेस्टर समिट प्रदेश के लिए बड़ा अवसर होने के साथ भविष्य का खाका भी तैयार करेगीः मुख्यमंत्री

Leave a Comment