उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री ने परखी व्यवस्थाएं, टनल से बाहर आने के बाद श्रमिकों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के प्रभारी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्याड़ीसौड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने टनल में फंसे मजदूरों को निकालकर यहाँ लाने के लिए बने विशेष वार्ड की व्यवस्था जानी।

उन्होंने चिकित्सको की टीम से कहा कि रेस्क्यू कर बाहर आने के बाद श्रमिकों को यहाँ शिफ्ट किया जाना है, इसके लिए अलर्ट मोड़ पर रहें। 24 घण्टे यहाँ अपनी सेवायें दें।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार टनल से श्रमिकों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कहा कि यह सरकार की परीक्षा की घड़ी है, सभी चिकित्सक भी अपना धर्म पूरी तन्मयता के साथ निभाए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विशेष वार्ड में बिजली, पानी, आईसीयू, दवाओं, उपकरण आदि की व्यवस्था जानी।

टनल के बाहर देवडोली के दर्शन कर श्रमिकों के सकुशल जल्द बाहर निकलने की कामना करते प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल।

Related posts

सीएम ने 16.34 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, क्षेत्र के विकास के लिये की अनेक घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

मत्स्य पालन में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा – सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का कर रही है प्रयास

Leave a Comment