Breaking उत्तराखण्ड

लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के विलासपुसर कांडली में लांस नायक दौलत सिंह मेहर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया और सत्वाना दी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शौक भी प्रकट किया। मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे आघात को सहने की कामना की। मंत्री ने परिवार जनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
गौरतलब है कि लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है। इस अवसर पर पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान लव कुमार तमांग, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जीएस चंद सहित सैन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार, 100 से अधिक स्थानों पर मौजूद हैलीपैड के जरिए हवाई यातायात का मजबूत नेटवर्क तैयार

मंत्रिमंडल के द्वारा गठित उपसमिति की हुई बैठक, सरकारी भूमि पर अवैध अध्यासियों के संबंध में हुई चर्चा

दून अस्पताल में आधा दर्जन चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया विधिवत शुभारम्भ

Leave a Comment