उत्तराखंड

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर सीएम धामी, मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय निवासियों से की बात, यहां पढ़े

Gujarat

अहमदाबाद – उत्तराखंड राज्य में दिसंबर माह में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समेत 2023 को लेकर इन दोनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर संविधान दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हुए हैं । ऐसे में आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक के लिए साबरमती रिवर फ्रंट पहुंच गए । जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभवों को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

बता दें कि सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।

Related posts

साईं मंदिर में विश्व शांति की कामना, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा की ओर से हुआ आयोजन

Uttarakhand – राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण दिए जाने को लेकर आज हुई प्रवर समिति की अंतिम बैठक , यहां पढ़े

Uttarakhand – सीएम धामी ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का लिया आशीर्वाद

Leave a Comment