उत्तराखण्ड

पौड़ी: बड़ोली में देवभूमि मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ

पौड़ी। विकासखंड एकेश्वर के ग्राम बड़ोली में देवभूमि बड़ोली मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ मनोरंजन भंडारी (डीएचओ, पौड़ी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर अजय (एडीओ, एकेश्वर), संजय बड़ोला (प्रधान, बड़ोली), शुभम बड़ोला (मशरूम उत्पादक, काशीपुर), एकेश्वर ब्लॉक के सम्मानित सदस्य, स्थानीय किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए किसानों एवं युवाओं को इस क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह इकाई स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होगी।

Related posts

उत्तराखंड बोर्ड के कुल परीक्षाफल में हुआ उल्लेखनीय सुधार: डॉ धन सिंह रावत; हाईस्कूल में 81.38 व इंटर में 76.27 फीसदी रहा अंक सुधार परीक्षाफल

श्री बदरीनाथ धाम में हर्षोल्लास से मनाया गया माता मूर्ति उत्सव, सेना के बैंड व ढोल नगाड़ों की भक्तिमय धुनों एवं जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ उत्सव में पहुंची श्री उद्धव‌ जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी

दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की चिंता भी धामी सरकार की प्राथमिकता, बर्थ वेटिंग होम और हेली एंबुलेंस पर जोर

Leave a Comment