उत्तराखण्ड

चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का आधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बढ़ रही चयन की संख्या

  • ई-लाइब्रेरी युवाओं के सपनों की उड़ान को दे रही परवाज
  • लाइब्रेरी में पढ़कर भर्ती परीक्षाओं में युवाओं को मिल रही सफलता

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर तैयारी का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए जिला स्तर पर पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण संसाधन मिल सकें।

इसी क्रम में चमोली जिला प्रशासन द्वारा संचालित ई-लाइब्रेरी युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन केंद्र बनकर उभरी है। यहां छात्र-छात्राएं आधार कार्ड और ₹500 शुल्क जमा कर अध्ययन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। लाइब्रेरी में इंटरनेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

वर्तमान में ई-लाइब्रेरी में 2,600 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है, जबकि प्रतिदिन लगभग 90 विद्यार्थी यहां अध्ययन करने पहुंचते हैं। ई-लाइब्रेरी का सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है। वर्ष 2023-24 में 11 तथा 2024-25 में 17 छात्र-छात्राओं का विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में चयन हुआ। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक उत्तराखंड पुलिस में 11, आईटीबीपी (एसएससी जीडी) में 2 तथा भारतीय सेना (अग्निवीर) में 3 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

ई-लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाली छात्र अंबिका और विकास का कहना है कि जिला प्रशासन की यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है।

Related posts

मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने खटीमा स्थित शहीद स्थल पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर किया सम्मानित, कहा – राज्य आंदोलनकारियों के सपनो के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य

SGRRU की ब्रांड एम्बेसडर स्नेह राणा को विश्वविद्यालय ने दी बधाईयां, श्री महाराज जी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया युवाओं का रोल माॅडल

Leave a Comment