उत्तराखण्ड

एक लाख से अधिक पौधारोपण के बाद यू टर्न फाउंडेशन ने शुरू किया तकनीक आधारित ‘एडॉप्ट ए प्लांट (AAP) डाटाबैंक’

देहरादून। 16 जुलाई 2026: पिछले 18 वर्षों से यू टर्न फाउंडेशन (UTF) अपने प्रमुख पर्यावरणीय अभियान ‘एडॉप्ट ए प्लांट (AAP)’ के माध्यम से उत्तराखण्ड में एक लाख से अधिक पौधों का रोपण कर चुका है।

अब फाउंडेशन ने अपने इस अभियान को एक नई दिशा देते हुए ‘एडॉप्ट ए प्लांट (AAP) डाटाबैंक’ की शुरुआत की है।

फाउंडेशन का मानना है कि किसी भी वृक्षारोपण अभियान की वास्तविक सफलता केवल लगाए गए पौधों की संख्या से नहीं, बल्कि उनके जीवित रहने और विकसित होने की दर से तय होती है।

इस पहल की पहली आधिकारिक प्रविष्टि UTF-Nawada-001’ के रूप में देहरादून के नवादा क्षेत्र में लगाए गए रुद्राक्ष के पौधे से की गई।

इस अवसर पर यू टर्न फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष हेमंत नव कुमार ने कहा—
पौधा लगाना केवल शुरुआत है। हमारी जिम्मेदारी तब तक समाप्त नहीं होती जब तक वह एक स्वस्थ वृक्ष बनकर पर्यावरण का हिस्सा न बन जाए। ‘AAP डाटाबैंक’ का उद्देश्य तकनीक और जनसहभागिता के माध्यम से पौधों की उत्तरजीविता बढ़ाना तथा प्रत्येक पौधे को एक पहचान, संरक्षक और भविष्य प्रदान करना है।

यू टर्न फाउंडेशन का मानना है कि यह पहल वृक्षारोपण अभियानों को संख्या आधारित प्रयासों से आगे बढ़ाकर परिणाम आधारित पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

आज के कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सचिन थापा (पूर्व पार्षद नवादा) एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया। यू टर्न फाउंडेशन की ओर से सचिव एडवोकेट प्रभात बर्थवाल, प्रियधर, अतुल नेगी, पंकज चौधरी, रेखा बर्थवाल, अजीत नेगी, योगेश सुन्द्रियाल सहित रविंद्र रावत (पार्षद मोहकमपुर) ने सहभागिता की।

Related posts

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

भगत सिंह कोश्यारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने भी जाना हाल

गैर-पंजीकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर एक्शन मोड में सरकार, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण और एसटीएफ की संयुक्त रणनीति

Leave a Comment