उत्तराखण्ड

वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: सुबोध उनियाल

आज कालागढ़ स्थित हाथी कैम्प का निरीक्षण कर वहां हाथियों के रखरखाव, आहार व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की निरीक्षण के दौरान हाथियों की देखभाल, उनके आवास, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा महावतों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से सुनिश्चित किए जाएं तथा उनके पोषण, व्यायाम और देखभाल के मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हाथी हमारे वन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और मानव-वन्यजीव समन्वय में उनकी भूमिका अहम है। अतः उनके संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कैम्प की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

वर्षों बाद जिलाधिकारी के कालसी ब्लॉक पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों में दिखा उत्साह, वर्षों से सड़क मुआवजा हेतु भटक रहे बुजुर्ग को तत्काल नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश

38वें राष्ट्रीय खेलों में महिला जूडो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसएसपी दून ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर की शिरकत, विजेता खिलाडियो को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद, उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत को बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं होम स्टे–सीएम

Leave a Comment