उत्तराखण्ड

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सासंद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

  • संगठन पर्वं के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव सम्पन्न कराने के बाद राष्ट्रीय सह -चुनाव अधिकारी के रूप में करी भेंट

देहरादून: डॉ. नरेश बंसल ने पुष्प गुच्छ देकर नितिन नवीन जी को नव दायित्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी। संगठन पर्वं के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव सम्पन्न कराने के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी मती रेखा वर्मा जी, डॉ. संबित पात्रा जी संग डॉ. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से भेंट की।

डॉ. नरेश बंसल ने अपने शुभकामना संदेश मे कहा कि माननीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। आदरणीय पीएम नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरक नेतृत्व में वे बीजेपी को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।

Related posts

ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड : रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें, आदेश जारी

देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना देते योगदान: सीएम धामी

Leave a Comment