उत्तराखण्ड

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने बिहार से कर्मठ नेता एवं बिहार सरकार मे मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपनी शुभकामना संदेश में कहा, “बिहार सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।”

इसके अतिरिक्त पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने हार्दिक बधाई दी है।

Related posts

गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूरः डॉ. धन सिंह रावत

मुख्यमंत्री धामी ने की केंद्रीय संचार मंत्री से भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment