उत्तराखण्ड

देहरादून में सोशल मीडिया विवाद पर सीएम धामी सख्त, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून में सोमवार रात सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एक चौकी में हुए बवाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान अशांति फैलाने की कोशिशें हो रही हैं और इसके पीछे वे ताकतें हैं जो भारत की प्रगति और एकता को पचा नहीं पा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। अगर आप किसी का सम्मान करतेहैं, तो वह आपके आचरण में भी दिखना चाहिए।प्रदेश में किसी भी तरह की धार्मिक कट्टरता या अराजकता को बर्दाश्त नहीं कियाजाएगा।

उन्होंने साफ किया कि जो भी राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कानून लागू किया है, और पुलिस ने सख्ती से अपना काम किया है।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि जो कोई भी सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उससे पूरी वसूली की जाएगी।

Related posts

हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड सरकार की पहल, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा

गुलदार के हमलों पर सीएम धामी गंभीर, घटनाएं रोकने को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश; कहा – प्रभावित क्षेत्रों में चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहे विभाग

Leave a Comment