उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयाल पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के  अवसर पर दीनदयाल पार्क, देहरादून में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनका स्मरण किया।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के वंचित, गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अंत्योदय के संकल्प को राज्य की विकास नीति की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष,राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों का शुभारंभ, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी मिलेगी उच्च शिक्षा

मंत्री सतपाल महाराज ने कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इण्डो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को हुई प्रस्थान

Leave a Comment