उत्तराखण्ड

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से  प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं।

जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें और प्रशासन की ओर से जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई और यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें और यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें।

Related posts

देहरादून में 2 फ़रवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत, 25 हजार संगतें हुई शामिल

श्रावण में श्रद्धालुओं को राहत देने की कोका-कोला इंडिया की पहल; हाइड्रेशन, विश्राम और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए सार्थक प्रयास

Leave a Comment