उत्तराखण्ड

मानसून सत्रः भराड़ीसैण में सुरक्षा चाक चौबंद

गोपेश्वर (चमोली)। भराड़ीसैण विधानसभा भवन में मंगलवार से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है। इसके चलते संदिग्ध लोगों के प्रवेश पर कड़ी रोक रहेगी।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी तथा पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मंगलवार से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग की। इस दौरान डीएम ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों तथा जवानों को निर्देश दिए कि मानसून सत्र की अवधि में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त रहनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था पर खासतौर पर फोकस रहना चाहिए। किसी भी सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने ब्रीफिं्रग के दौरान कहा कि पुलिस बल को विधानसभा के मानसून सत्र जैसे संवेदनशील अवसर पर पूर्व की भांति इस बार भी अपनी ड्यूटी का बेहतर निवर्हन करना होगा। उन्होंने ड्यूटी के दौरान मुस्तैद, संवेदनशील व सर्तक रहने तथा मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का शतप्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री ने सचिव समिति को किया संबोधित, योजनाओं में नवाचार पर ध्यान दें अधिकारीः सीएम

UKPSC PCS 2024 का नोटिफिकेशन किया जारी, 189 पदों पर होगी भर्ती

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, तैयारियों का लिया जायजा, खिलाड़ियों के साथ साये की तरह रहेगी पुलिस

Leave a Comment