उत्तराखण्ड

12 अगस्त को देहरादून सहित 09 जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते सभी स्कूलों में छुट्टी

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 12 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के अलर्ट को देखते हुए संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु प्रदेश के नौ जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर एवं बागेश्वर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिलायी एमबीबीएस छात्रों को चरक शपथ, कहा – चरक शपथ के बाद एमबीबीएस छात्रों की बढ़ जाती है जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक, प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील

Leave a Comment