उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने मां संग किया मतदान, ग्रामीणों से बढ़चढ़ कर वोटिंग की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया।

मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता बिशना देवी ने भी मतदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साह पूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य में पंचायतों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Related posts

पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले – उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी

कांधे पर जनेऊ, पारंपरिक वेशभूषा पहने और हृदय में असीम आस्था लिए मुख्यमंत्री धामी को मिला जन-जन का प्यार

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की दी शुभकामनाएं

Leave a Comment