उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेशवासियों से मतदान के लिए की अपील

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत कल होने वाले मतदान के लिए प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और इन चुनावों में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की जागरूकता और सहभागिता पर निर्भर करती है। त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का संचालन होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मतदाताओं से विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुँचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य के भविष्य को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Related posts

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, निजी हित के लिए कुछ लोग देश की आर्थिक वृद्धि और वैश्विक प्रतिष्ठा को नजरअंदाज कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में UCADA का भव्य ड्रोन शो, देवभूमि की दिव्यता ने भरी तकनीक की उड़ान!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा लोहाघाट में लगाई रात्रि चौपाल, स्थानीय लोगों से किया सीधा जन संवाद

Leave a Comment