उत्तराखण्ड

कोटद्वार में वन दरोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास पर मिले बेसुध

कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में कार्यरत वन दरोगा अशोक घिल्डियाल की कल मौत हो गई। जो कि विभागीय कालोनी के कमरे में बेसुध मिले थे। पास के ही लोग उन्हें बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। लेकिन उन्होंने नजीबाबाद के पास दम तोड़ दिया। जिसके परिजन उनके शव को देहरादून ले गए हैं। अशोक घिल्डियाल कोटद्वार रेंज में वन दरोगा के पद पर कार्यरत थे। जो पनियाली स्थित वन विभाग के क्वार्टर में अकेले ही रहते थे। हालत बिगड़ने पर उनके पड़ोसी उन्हें बेस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Related posts

नियमो का उल्लंघन करने वालों पर चला दून पुलिस का डंडा, मसूरी क्षेत्र में माल रोड पर अस्थाई अतिक्रमण कर फड़- ठेली लगाने वालो के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जाना थराली आपदा के घायलों का हालचाल, एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायलों को बेहतर उपचार का दिया भरोसा

चकराता मार्ग पर वाहन दुर्घटना, तीन की मौत, एक घायल

Leave a Comment