उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई शुभकामनाएं

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सेवा, समर्पण और शुचिता के चार वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और राज्य ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड शीघ्र ही एक विकसित राज्य के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।

 

Related posts

देहरादून : बस और लोडर ऑटो के बीच टक्कर, बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल

हल्द्वानी मे UP के सीएम योगी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले – देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम, रंग बिरंगी रोशनी में सुंदर लगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की आभा

Leave a Comment