उत्तराखण्ड

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का अवैध प्लाॅटिंग पर शिकंजा, बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, मासूम अली नामक व्यक्ति द्वारा जी0एस0आर0 क्रिकेट एकेडमी के निकट शिमला बाई-पास रोड, देहरादून में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग की जा रही थी। यह प्लाॅटिंग लगभग 18 से 20 बीघा और 10 बीघा भूमि पर की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियन्ता अभिजीत थलवाल, सुपरवाईजर सुरेश और पुलिस बल मौजूद रहे।

MDDA के अधिकारियों ने बताया कि अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध प्लाॅटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता जांच लें और सुनिश्चित करें कि निर्माण कार्य के लिए सभी आवश्यक अनुमति प्राप्त हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित गंग धारा-विचारों का अविरल प्रवाह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से मंत्री सुबोध उनियाल ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात..

केदारनाथ में लगा बाबा के भक्तों का तांता, दो दिनों में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 55 हजार के पार

Leave a Comment