उत्तराखण्ड

अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, नौगांव मान्डूवाला डी0बी0आई0टी0 रोड में 40 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग को किया ध्वस्त

देहरादून: प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, मसूरी में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी।

– बाबू पन्त, संजय, अजय आदि द्वारा नौगांव मान्डूवाला डी0बी0आई0टी0 रोड देहरादून में लगभग 40 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज,अवर अभियन्ता प्रीतम सिंह ,सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।

– किशन बहुगुणा द्वारा इन्दिरा कालोनी श्रीनगर स्टेट कैम्पटी रोड मसूरी में अवैध रूप से खुदाई करते हुये काॅलम खडे करते हुये निर्माण किया जा रहा था जिस पर आज सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में अवर अनुज पाण्डे, अनुराग नौटियाल सुपरवाईजर संजीव, उदय नेगी, इंद्रेश नौटियाल मौजूद रहे।

Related posts

वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस।

पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों और परिजनों के लिए अच्छी खबर, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की व्यवस्था लागू – वित्त मंत्री

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए सीएम धामी ने की घोषणा

Leave a Comment