उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांग युवक को प्रदान की इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में नीलकंठ विहार निवासी दिव्यांग यश नेगी को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि यश नेगी लंबे समय से व्हीलचेयर की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जिसे देखते हुए व्यक्तिगत स्तर पर यह सहयोग किया गया है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के तहत प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता भी है।

मंत्री जोशी ने यश को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर ज्योति कोटिया, भावना चौधरी, रामचंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित और अपेक्षित कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए – मुख्य सचिव आनंद बर्धन

राष्ट्रीय खेल : मौली केे रूप मेें शुभंकर का नया अवतार, गहन विमर्श से उपजा मौली, खिलाड़ियों के लिए होगा ज्यादा प्रेरक

गुरू नानक जयंती पर सीएम धामी ने गुरूद्वारे में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना

Leave a Comment