उत्तराखण्ड

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 227 व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही

देहरादून। देहरादून जिले के एसएसपी के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के तहत विगत 01 सप्ताह में रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर क्षेत्रांतर्गत अलग- अलग स्थानों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 227 व्यक्तियो को थाने पर लाया गया, जिनसे पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 227 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 75,150/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 163.52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

बिना विपक्ष के हुई कार्यमंत्रणा की बैठक, 27 फरवरी को बजट पेश करेगी सरकार

Leave a Comment