उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा, पॉलीहाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पॉलीहाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही तय समयसीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को पौध, बीज, यूनिवर्स कार्टन इत्यादि का आवंटन कैलेंडर के अनुरूप समय पर उपलब्ध कराया जाए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि स्थानीय नर्सरियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रदेश में पौध उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। साथ ही, नर्सरी ऑफिसर की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया, जिससे इस कार्य में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाली पौध प्राप्त हो सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह भी कहा कि कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नए प्रयोगों को बढ़ावा दें, जिससे खेती में आधुनिकता आए और किसान नई तकनीकों को अपनाकर अधिक लाभ कमा सकें। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, डायरेक्टर उद्यान दीप्ति सिंह, बागवानी मिशन डायरेक्टर महेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने मसूरी स्थित LBS राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, कहा – पीएम मोदी के सपनों के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सिविल सेवकों की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का किया लोकापर्ण

मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना

Leave a Comment