उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, दो शिक्षक समेत तीन की मौत

टिहरी। चम्बा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास कार हादसे एक महिला समेत तीन लोगों के मरने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीमों ने मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों में दो लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे चम्बा की ओर जा रही ऑल्टो कार संख्या यूके 07-एफजी-2356 बागबाटा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा को भी मौके पर बुलाया गया था। बताया गया कि दुर्घटना में कार सवार 1 महिला और 2 पुरुषों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीमों ने मृतकों के शवों को खाई से निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों की पहचान विजय प्रकाश जगूडी (37) पुत्र सुरेन्द्र दत्त जगूडी निवासी गुमानीवाला, सोनू (37) पुत्र हरी राम निवासी मदनपुर, हसनपुर हरिद्वार (वाहन स्वामी/चालक) दोनों अध्यापक राइका सेमन्डीधार तहसील घनसाली और मोनीता पत्नी सोनू निवासी मदनपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी ऋषिकेश-हरिद्वार से ड्यूटी के लिए विद्यालय जा रहे थे।

Related posts

एस.सी.ई.आर.टी के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, पं० दीनदयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से विद्यार्थियों और प्रधनाचार्यों को किया गया सम्मानित

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित

भिलंगना विकासखंड के बाल गंगा एवं बूढ़ा केदार में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान, मलवे से निकाले गए दो शव, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Leave a Comment