उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने कहा कि रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।

Related posts

सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को मिली सात नई फैकल्टी, चयनित एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर को दी गई प्रथम तैनाती

सांसद बलूनी ने की केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, गढ़वाल में जल्द मिलेगी 200 से अधिक लंबित सड़कों के निर्माण की स्वीकृति

देहरादून स्थित खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की लैब को मिला एनएबीएल सर्टिफिकेट, पूरी दुनिया में मान्य होगी जांच रिपोर्ट

Leave a Comment