उत्तराखण्ड

38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत टिहरी झील कोटी कॉलोनी में रोइंग खेल प्रतियोगिताएं हुई शुरू, डीएम मयूर दीक्षित ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

टिहरी : सोमवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत तीन दिवसीय रोइंग खेल प्रतियोगिताएं वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कोटी कॉलोनी टिहरी गढ़वाल में प्रारम्भ हो गई है। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने कोटी कॉलोनी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, कोच, आयोजकों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं सुचारू की गई है। जिलाधिकारी ने खेल आयोजन स्थल पर सभी तैयारियों को परखा तथा अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

चेयरमैन, मीडिया एण्ड पब्लिसटी कमीशन रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोटी कॉलोनी में रोइंग खेल की 12 प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इन प्रतियोगिताओं में सर्विस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड सहित 19 राज्यों के 210 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें 114 पुरूष खिलाड़ी एवं 96 महिला खिलाड़ी शामिल है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित), ब्लॉक प्रशासक जाखणीधार सुनीता देवी, चम्बा शिवानी बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, खिलाड़ी, मीडिया एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक, जानिए सभी फैसले विस्तार से..

देहरादून जिले में बनाए गए 1880 मतदेय स्थल, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी मतदान केन्द्र

अपमिश्रित कुटटू के आटे से लोगो के बीमार होने की सूचना पर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, आटे की सप्लाई करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Leave a Comment