उत्तराखण्ड

सार्वजनिक स्थान पर दबंगई दिखाने वालों को दून पुलिस लायी घुटनो पर, सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही

देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो, जिसमें कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे है, उक्त विडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे अराजक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशो के क्रम में वीडियो में दिख रहे अभियुक्तो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त वीडियो की जाँच की गयी उक्त वायरल वीडियो चाय-सुट्टाबार, जौलीग्रान्ट के बाहर का होना प्रकाश में आया तथा विडियो में झगड़ा करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के भी डोईवाला क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी मिली।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त व्यक्तियो की पहचान 1- अर्पित पुत्र विनोद कुमार निवासी आर्य नगर डोईवाला, उम्र 27 वर्ष 2-आदित्य पुत्र सुभाष कुमार निवासी प्रेम नगर, डोईवाला, उम्र 25 वर्ष तथा 3- गुरतेज सिंह पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, आर्य नगर, डोईवाला, उम्र 24 वर्ष के रूप मे हुई।

डोईवाला पुलिस द्वारा उक्त तीनो अभियुक्तो को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाखामंडल पहुंचे, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव में बैडमिंटन में हर्ष और पूर्णिमा बने सिरमौर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक दिन में दो टावर कर हासिल की विशेष उपलब्धि, 4 महीनें में हुए 12 से अधिक टावर प्रोसीजर, देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मेडिकल काॅलेजों में ही उपलब्ध हैं टावर तकनीक

Leave a Comment